स्पेक्ट्रम घोटाला सिर्फ टेलीकॉम मंत्रालय ने ही नहीं किया है. आरोप हैं कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने भी स्पेक्ट्रम के बंटवारे में निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया. इसरो ने एस बैंड स्पेक्ट्रम बांटे हैं. वाम दलों ने आरोप लगाया है कि इसके लिए इसरो ने बिनी किसी नीलामी के ही स्पेक्ट्रम बांट दिया और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया. सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने कहा, "यह एक नया मामला है
Last Updated on Sunday, 20 February 2011 08:45
अब एससी के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति
Written by Administrator
Saturday, 07 July 2007 09:54
एसए शाद, पटना महादलितों व दलितों के घरों में शिक्षा की लौ तेज करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के दायरे में अनुसूचित जाति (एससी) के सभी छात्र-छात्राओं को लाने का निर्णय लिया है। आकलन के मुताबिक प्री-मैट्रिक स्कालरशिप के योग्य 40 लाख विद्यार्थी पाये गए हैं। वर्तमान में 28.30 लाख विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिल रही है। अतिरिक्त 11.70 लाख छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने के लिए 2011-2012 के बजट में अलग से 90 करोड़ की राशि का प्रावधान करने पर विचार किया जा रहा है। छात्रवृत्ति की राशि सुलभ तरीके से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के लिए अब इजी पे-कार्ड की व्यवस्था लागू होगी। यह काम अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से करेगा। यह कार्ड प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पाने वाले सभी एससी (अनुसूचित जाति) छात्रों को मिलेगा। अभी 70 हजार विद्यार्थियों को पोस्ट- ल्ल शेष पृष्ठ 19 पर अब एससी के सभी छात्रों को छात्रवृत्ति
Last Updated on Tuesday, 08 February 2011 18:10
जल्द आएंगी आसमान में उड़ने वाली कारें
Written by Administrator
Saturday, 07 July 2007 09:54
अगर आप रोज रोज की ट्रैफिक जाम के चलते ऑफिस में बॉस से डाट सुन कर परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आप बहुत जल्द देरी से ऑफिस पहुंचने से छुटकारा पा जायेगें क्योंकि अब जल्द ही ऐसी कार आने वाली है जो सड़क पर चलने के साथ ही साथ हवा में भी उड़ सकेगी।
संडे एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बोस्टन स्थित अमरीकी कंपनी "टेराफ्यूजिया ट्रांजिशन" जल्द ही उड़ने वाली कार का निमार्ण शुरू कर रही ही है। "ट्रांजिशन रोडेबल लाइट स्पोर्टस एयरक्राफ्ट" नाम की यह कार महज 30 सेकेंड के भीतर ही हल्के एयरक्राफ्ट में बदल जाएगी। यह कार 115 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है और 65 मील प्रति घंटे की स्पीड से सड़क पर आ सकती है।
खास बात यह है कि कार का साइज भी आसानी से एडजस्ट हो जाता है और इसमें पैट्रोल फिलिंग के लिए पर्याप्त स्थान है। ट्रांजिशन रोडेबल लाइट स्पोर्ट क्राफ्ट’ की कीमत 91 लाख 71 हजार रुपये से लेकर 1 करोड़ 17 लाख रुपये के बीच होगी। निर्माता टीम से जुड़े रिचर्ड गर्श की मानें तो यह कार आसमान में लगभग 450 मील की ऊंचाई पर उड़ान भर सकेगी।
कंपनी को हर साल 200 से अधिक ‘ट्रांजिशन रोडेबल लाइट स्पोर्ट क्राफ्ट’ की बिक्री की उम्मीद है। 100 से अधिक आवेदक अभी से कतार में खड़े हैं। रिचर्ड के अनुसार फ्लाइंग कार 28 मरतबा परीक्षण की कसौटी पर खरी साबित हुई है। इसे साल के अंत तक अमेरिकी सड़कों पर उतारने की योजना है। कार में सामान्य पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया जा सकेगा और यह आम गराज में समा जाएगी।
Last Updated on Saturday, 12 February 2011 10:57
नहीं होगा बिजली संकट पटना सिटी
Written by Administrator
Saturday, 07 July 2007 09:54
नहीं होगा बिजली संकट पटना सिटी, कार्यालय संवाददाता : वर्ष 2011 की गर्मी में सिटीवासियों को बिजली संकट नहीं झेलना होगा। इस दिशा में पेसू ने पूरी तैयारी कर ली है। गायघाट और कटरा ग्रिड को फतुहा से निकलने वाली 1.32 लाख किलोवाट की नई विद्युत संचरण लाइन से जोड़ दिया गया है। अब इन दोनों ग्रिडों की क्षमता 75-75 मेगावाट बिजली आपूर्ति की हो गई है जोकि आवश्यकता से काफी अधिक है। नयी व्यवस्था के तहत अब फीडरों के लिए लोड शेडिंग की बंदिश समाप्त हो गई है। जानकारी के अनुसार कटरा ग्रिड पर अभी महज 12 मेगावाट बिजली का लोड है जबकि क्षमता बढ़ कर 75 मेगावाट हो गई है। वहीं गायघाट ग्रिड पर अधिकतम 52 मेगावाट का लोड है और इसकी क्षमता भी 75 मेगावाट की हो गई है। ऐसे में ग्रिड की ओर से अब विद्युत आपूर्ति डिविजनों को फीडर बारी-बारी से बंद करने की हिदायत नहीं मिलेगी। यदि डिविजनों द्वारा एलटी लाइन और 11 हजार केवीए का तार तय समय सीमा के अंदर बदल दिया गया तब गर्मी में सिटीवासियों को बिजली समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।